Skip to main content

Vindhya First

आर्यमन सिंह बुंदेला ने शूटिंग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हासिल की उपलब्धि

भोपाल
भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में भोपाल के आर्यमन सिंह बुंदेला ने आगामी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। आर्यमन सिंह बुंदेला ने शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 400 में से 362 अंक अर्जित किये। आर्यमन सिंह बुंदेला जनसम्पर्क विभाग में उप सचिव डॉ. कैलाश बुंदेला (IAS) के सुपुत्र है।

आर्यमन सिंह बुंदेला ने बताया कि उन्हें यह सफलता कोच श्री दिग्विजय सिंह चंद्रावत के सतत मार्गदर्शन और गहन प्रशिक्षण के साथ माता-पिता के आशीर्वाद से मिली है। आर्यमन सिंह बुंदेला को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप पर क्वालीफाई करने पर कोच, सपोर्ट स्टॉफ, साथी खिलाड़ियों और परिजन ने बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएँ दी हैं।