Skip to main content

Vindhya First

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।