Skip to main content

Vindhya First

उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय उत्पादों का सशक्त प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारतअंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्डदिवससमारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नेउत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया तथा पवेलियन में प्रदेशके विभिन्नजनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिककला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों काभ्रमण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंनेप्रदेशके स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों,उद्यमियों एवं उत्पादकों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहनाकरते हुएकहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय संसाधनों में आर्थिक विकासकी अपारसंभावनाएं निहित हैं। राज्य के पारंपरिक उत्पाद नकेवल हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि स्थानीयस्तर पर स्वरोजगारऔर आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठितआयोजन उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीयस्तरपर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसेआयोजनों के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों औरउद्यमियोंको अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा नए बाजारोंसे जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की मांगबढ़ने केसाथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शनमें देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिककौशल को संरक्षण देने औरस्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्तबनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। 'वोकलफॉर लोकल' और 'लोकल टू ग्लोबल' की भावनाके अनुरूपउत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्पऔर स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड केपारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग,गुणवत्तासंवर्धन और प्रभावी विपणन के माध्यम से व्यापकबाजार उपलब्ध कराया जाए। इससे स्थानीय उत्पादकोंकी आय में वृद्धि होगीऔर युवाओं एवं महिलाओं के लिएस्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा किउत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिकपरिस्थितियों, प्राकृतिक संपदाऔर पारंपरिक ज्ञान पर आधारित उत्पाद राज्य की विशिष्टपहचान हैं। इन उत्पादों को राष्ट्रीय एवंअंतर्राष्ट्रीय बाजारोंतक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने पवेलियन में प्रतिभाग कर रहे सभी कारीगरों,उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों के प्रयासों की सराहना करतेहुए कहा किउनकी मेहनत और रचनात्मकता उत्तराखण्ड कीसांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्णभूमिका निभा रहीहै। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसप्रकार के आयोजन प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को नई पहचानदेने के साथ ही उत्तराखण्डको आर्थिक एवं व्यावसायिकदृष्टि से और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक भरतसिंह चौधरी, सचिव विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्यव्यक्तिएवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।