Skip to main content

Vindhya First

कुमाऊं के सरस मेले में सजी हस्तशिल्प की दुनिया, पारंपरिक कलाओं ने मोहा मन

हल्द्वानी.

पहाड़ की महिलाओं का जज्बा और पारंपरिक कारीगरों का स्वदेशी हुनर स्थानीय बाजारों की सीमाएं लांघकर देश के बड़े शहरों से लेकर सात समंदर पार अमेरिका और इंग्लैंड तक अपनी पहचान बना रहा है।

एमबी इंटर कालेज मैदान में चल रहे सरस मेले में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की इस नई उड़ान की जीवंत तस्वीर देखने को मिल रही है।

लोगों को लुभा रहा पारंपरिक पहाड़ी स्वाद 
मेले में जहां एक ओर पारंपरिक पहाड़ी स्वाद लोगों को लुभा रहा है, वहीं दूसरी ओर हस्तशिल्प और बुनकरों की कला भी खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जय मां काली समूह की करीब 200 महिलाएं अपनी सक्रिय भागीदारी से नारी शक्ति का परिचय दे रही हैं। शोभा रावत, अनीता रावत और राधा रावत के नेतृत्व में यह समूह अब तक लगभग 4,000 लोगों को आजीविका से जोड़ चुका है। इनके स्टाल पर हाथ से बने दन, कालीन, शाल और स्थानीय खाद्य उत्पाद ग्राहकों को खूब भा रहे हैं।