Skip to main content

Vindhya First

पिता की हत्या के बाद मां ने पाला इकलौता बेटा, जन्मदिन पर सरप्राइज देने की थी तैयारी

फरीदाबाद
 आइफोन की जिद पूरी न होने पर विधवा मां के इकलौते बेटे ने जन्मदिन से दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां का कहना है कि वह 28 नवंबर को जन्मदिन पर बेटे को सरप्राइज देना चाहती थी, इसलिए उससे कहा था कि अभी फोन दिलाने के लिए पैसे नहीं हैं।

आदित्य नाम का 18 वर्षीय नवयुवक यहां भुपानी कालोनी में मां के साथ रहता था। साल 2016 में उसके पिता की हत्या हो गई थी। उसकी पढ़ाई भी छूट गई थी। मां ने बेहद लाड प्यार से आदित्य की परवरिश की थी। कुछ महीने पहले ही मां ने आदित्य को 52 हजार रुपये का एंड्रायड फोन उसे लेकर दिया था। 18 अक्टूबर उसका मोबाइल खो गया था।

क्या था पूरा मामला?
अब वह मां से आइफोन दिलाने की जिद कर रहा था। मां ने उसे अपना मोबाइल दे दिया था। मां जन्मदिन पर उसे मोबाइल देकर सरप्राइज देना चाहती थी। इसलिए जब भी वह आइफोन के लिए कहता तो मां कह देती कि अभी पैसे नहीं है। इस बात से नाराज होकर बुधवार शाम आदित्य ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। आदित्य के चाचा राजकुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए, मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इस तरह की आशंका नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।