Vindhya First

रीवा एयरपोर्ट विस्तार: 446 एकड़ जमीन अधिग्रहण, 800 किसान प्रभावित

रीवा को मिली बड़ी सौगात या नई चुनौती? एयरपोर्ट विस्तार से आएगा विकास, लेकिन जमीन अधिग्रहण पर उठ रहे सवाल
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में तेजी से विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. एयरपोर्ट विस्तार की योजना अब जमीन पर उतरने की ओर बढ़ रही है. इस परियोजना के तहत न सिर्फ एयरपोर्ट का आकार बढ़ाया जाएगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. हालांकि, इस विकास के साथ कई चुनौतियाँ भी जुड़ी हुई हैं, जिनमें किसानों और स्थानीय निवासियों पर पड़ने वाला प्रभाव प्रमुख है.