चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की चर्चाएं जारी हैं। अब तक दोनों दलों ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है।पहले माना जा रहा था कि पंजाब में गठबंधन होने पर दोनों दल चंडीगढ़ में भी मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन मौजूदा गतिविधियों से अलग-अलग चुनाव लड़ने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा ने शहर के सभी 35 वार्डों में संगठन को सक्रिय कर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं, अकाली दल ने भी चुनावी मुद्दे तय करने और लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। यदि पंजाब में गठबंधन को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं होती है तो चंडीगढ़ में दोनों दलों के अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरने की संभावना बढ़ सकती है।
अकाली दल ने बनाई 7 सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने सात सदस्यीय मेनिफेस्टो कमेटी बनाई है। यह कमेटी शहर के प्रमुख मुद्दों और लोगों की समस्याओं पर विचार कर पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करेगी।
जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी चंडीगढ़ अकाली दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। कमेटी में एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल, लाइव सिंह, मनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, जबरजंग सिंह, राजीव तुली और अशोक शर्मा को शामिल किया गया है।
कल चंडीगढ़ आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसको नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। भाजपा ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
3 दिसंबर को काशी में होगा समापन
‘समरसता संकल्प यात्रा’ का यह चौथा चरण होगा। यात्रा सात राज्यों से होकर कुल 2402 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी (काशी) में इसका समापन होगा।
पंजाब में बीजेपी के लिए यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। एक तरफ पार्टी दलित समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के अभियान में जुटी है तो दूसरी तरफ अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष के दौरे पर सिर्फ यात्रा की शुरुआत ही नहीं बल्कि पंजाब की आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी सबकी नजरें रहेंगी।
पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पूर्व सहयोगी दलों बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के फिर से साथ आने की चर्चा शुरू हो गई है। इससे दोनों पार्टियों को उम्मीद जगी है कि वे राज्य की राजनीति में एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती हैं। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) उस इकलौते राज्य में अपनी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है जहां उसकी सत्ता है। दूसरी ओर, गुटों में बंटी कांग्रेस चुनाव से पहले अपने अंदरूनी मतभेद दूर कर एकजुट होकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
बीजेपी का प्लान B क्या है?
पाटिल सीटों के आकलन के जरिए ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किस सीट पर बीजेपी खुद मजबूत है और किसपर अकाली दल का प्रभाव है. ऐसे में यदि गठबंधन की स्थिति फाइनल होती है तो बीजेपी के लिए 40-50 सीटों पर अपना दावा ठोकना आसान हो जाएगा. वहीं, गठबंधन न होने की स्थिति में भी बीजेपी के लिए सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार करना आसान हो जायेगा. एक तरह से कहें तो बीजेपी के लिए प्लान-B भी तैयार है।