Skip to main content

Vindhya First

उत्तराखंड: दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग जल्द घोषित करेगा नई तिथि

 देहरादून  
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब इनकी नई तिथि अलग से जारी की जाएगी। वहीं, लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक, अनुदेशक की परीक्षा निर्धारित 25 अक्तूबर को ही होगी।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 25 अक्तूबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक (सिविल एवं कुटुम्ब न्यायालय) भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसी प्रकार, एक नवंबर को होने वाली सहायक लेखाकार व अन्य पदों की भर्ती परीक्षा भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। इनकी नई तिथि की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

 लाइनमैन, प्रशिक्षक की परीक्षा 25 को ही
आयोग के सचिव डुंगरियाल के मुताबिक, 25 अक्तूबर को प्रथम पाली में लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक पदों की भर्ती परीक्षा होगी। दूसरी पाली में प्रशिक्षक, अनुदेशक भर्ती परीक्षा होगी। इनके प्रवेशपत्र जारी किए जा चुके हैं। आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी अलग से डाक के माध्यम से प्रवेशपत्र नहीं भेजा जाएगा। डाउनलोड करने के बाद ये सुनिश्चित कर लें कि प्रवेश पत्र पर बार कोड अंकित हो। परीक्षा के दिन इसके साथ अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर पहुंचें।