Skip to main content

Vindhya First

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर हादसे क्यों बढ़ रहे हैं? सस्ते किराए बनाम सुरक्षा का सवाल

चारधाम यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक होती है, लेकिन हाल ही में केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई, और पिछले 6 हफ्तों में इस क्षेत्र में पांच हादसे हो चुके हैं. क्या ये हादसे मुनाफे की दौड़ और सुरक्षा के साथ समझौते का नतीजा हैं?

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवाओं की निगरानी करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, UCADA हेलीपैड लैंडिंग पर ऊंची फीस वसूलता है लेकिन यात्रियों के किराए को कृत्रिम रूप से सस्ता बनाए रखता है. कई रूटों पर तो हेलीकॉप्टर का किराया घोड़े या खच्चर से भी सस्ता है. यह मॉडल ऑपरेटर्स पर अत्यधिक दबाव बनाता है कि वे कम समय में अधिक उड़ानें भरें, जिससे सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है.

यह भी पढ़ें-जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: भक्ति, परंपरा और उत्सव की अनोखी झलक

उड़ानों का बोझ और पायलटों पर दबाव
DGCA ने उड़ानों की संख्या पर सीमा तय की है, लेकिन कई बार ऑपरेटर्स रिकॉर्ड में कम उड़ानें दिखाकर नियमों की अनदेखी करते हैं. इससे पायलटों पर अतिरिक्त मानसिक और शारीरिक दबाव पड़ता है. उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से एक मिनट के भीतर यात्रियों को उतारकर नए यात्रियों के साथ उड़ान भर ली. इतनी जल्दबाज़ी सुरक्षा मानकों के विपरीत है.

रखरखाव में लापरवाही
लगातार उड़ानों के चलते हेलीकॉप्टर के रखरखाव के लिए आवश्यक समय नहीं मिल पाता. ‘टेकनीशिएन जल्दबाज़ी में काम करते हैं, जिससे गलती की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे जोखिम भरे हालात हादसों को जन्म दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें-भारत की जनगणना: इतिहास, प्रक्रिया, महत्व और अगली जनगणना की पूरी जानकारी

क्या समाधान संभव है?

  1. कॉस्ट मॉडल में सुधार – UCADA को टिकट की कीमत, लैंडिंग फीस और टेंडर शर्तों को संतुलित करना चाहिए.
  2. अनुभवी पायलटों की नियुक्ति – केवल योग्य और पहाड़ी उड़ानों में प्रशिक्षित पायलटों को ही उड़ानों की अनुमति मिलनी चाहिए.
  3. एविएशन प्रोफेशनल्स को नेतृत्व में लाना – UCADA और DGCA को अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स चलाएं.
  4. विशेषज्ञ सलाह – रोटरी विंग सोसाइटी जैसे विशेषज्ञ संगठनों की मदद ली जानी चाहिए.



    https://www.youtube.com/watch?v=UfoQdv4f2BU