देहरादून.
विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच प्रदेश में राजनीतिक दायित्व देने का सिलसिला तेज हो गया है। धामी सरकार ने अब चार महत्वपूर्ण परिषदों में 16 सदस्यों को नामित किया है।
इनमें उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद में नौ, जनजाति सलाहकार परिषद में चार, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में एक और राज्य सहकारी परिषद में दो सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले बुधवार को सरकार ने प्रदेश के 13 विकास प्राधिकरणों में 39 गैर सरकारी सदस्यों को नामित किया था।
दो दिन के भीतर विभिन्न प्राधिकरणों और परिषदों में कुल 55 लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं। अल्पसंख्यक हुनर परिषद में ओमकार जैन (हरिद्वार), गजाला कमाल (नैनीताल), हरलोक सिंह नामधारी, सीमा कौर, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, मनजीत सिंह बिट्टा, जगजीत सिंह मल्ली (ऊधमसिंह नगर) और खालिद हसन उर्फ आजाद (देहरादून) को सदस्य बनाया गया है।