Skip to main content

Vindhya First

ओंकारेश्वर मंदिर न्यास की गद्दी को लेकर विवाद पर फैसला, बड़े बेटे की शाखा का अधिकार कायम

जबलपुर

 ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के सार्वजनिक न्यास में कार्यकारी न्यासी के पद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच चल रही उत्तराधिकार की कानूनी जंग में हाई कोर्ट ने बड़े भाई की शाखा के पक्ष में फैसला सुनाया है।

न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने जिला अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसके तहत राव पुष्पेंद्र सिंह को कार्यकारी न्यासी नियुक्त किया गया था। कोर्ट ने छोटे भाई राव देवेंद्र सिंह के बेटे विनय प्रताप सिंह की अपील निरस्त कर दी।